{"_id":"5f81f8db8ebc3e9b9f371eab","slug":"boy-dead-body-found-on-tree-mau-news-vns5521345178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन
मधुबन/फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में सती माता मंदिर में प्रतिमा के सामने शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दो दीवारों के बीच लगे पाइप के सहारे फंदे पर लटकता हुआ देखा गया। मृतक के घुटने तक दोनों पैर धरातल पर टिक कर मुड़े हुए थे। परिस्थिति जन्य साक्ष्य युवक की हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी भी युवक की हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
लखनौर गांव के बाहर की ओर सती माता का मंदिर है। शनिवार की सुबह गांव के लोग टहलने के लिए प्राथमिक विद्यालय की ओर गए थे। बगल में स्थित सती माता के मंदिर का दरवाजा खुला देखकर लोगों ने कौतूहल वश अंदर झांका तो सामने का दृश्य देख उनकी चीख निकल गई। मंदिर में एक पाइप के सहारे लगे गमछे के फंदे से एक युवक का शव लटक रहा था। मृतक के दोनों पैर घुटने से मुड़कर फर्श पर पड़े थे। मृतक के सामने फर्श पर तीन ईंटें एक के ऊपर एक करके रखी हुई थीं। मृतक की पहचान गांव के सुजीत पुत्र चंद्रमोहन के रूप में हुई। मंदिर में फंदे से लटकते शव की खबर कुछ ही देर में जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जानकारी पाकर मृतक के परिवार वाले भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। वह पेशे से ड्राइवर और परिवार का कमाऊ सदस्य था। इस बाबत सीओ मधुबन राजकुमार सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लगता है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।