फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Books only take us to the destination: DM

किताबें ही हमें पहुंचाती हैं मंजिल तक ः डीएम

Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Books only take us to the destination: DM
मऊ। पर्यटन विभाग, संस्कृृति विभाग उप्र एवं वन विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में नेशनल बुक ट्रस्ट के रचनात्मक सहयोग से नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज परिसर में चल रहा पुस्तक मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह में ‘तारे जमीं पर’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित बंसल ने कहा कि यह पुस्तक मेला का समापन नहीं बल्कि यह सृृजन यात्रा का आंरभ है। कहा कि किताबें ही हैं जो हमें सही और गलत में फर्क करना सीखाती हैं, किताबें ही हैं जो हमें सही मंजिल तक पहुंचाती हैं। कहा कि स्वंतत्रता संग्राम के संघर्ष स्थलों पर पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि पुस्तक संस्कृति के उत्थान में इस तरह के मेले की ऐतिहासिक भूमिका है। इस तरह का मेला विद्यार्थियों में पढ़ने की ललक पैदा करती है। कहा कि शहरों में नहीं बल्कि गांवों में भी पुस्तकालय होना चाहिए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय विश्वाल ने कहा कि इस पुस्तक मेले से मऊ की नागरिकता प्राप्त हुई है। सेवा के दौरान मैं जहां भी रहूंगा मऊ से हमेशा जुड़ा रहूंगा।
विज्ञापन

सीडीओ रामसिंह वर्मा ने कहा कि मानव संसाधन का समग्र विकास साहित्य और भाषा से ही होता है। यह किताबें साहित्य के संस्कार से जिले को सिंचने आई हैं। एसडीएम सदर हेमंत कुमार चैधरी ने कहा कि किताबें मनुष्य को बेहतर मार्ग दिखाती हैं। परियोजना अधिकारी मत्स्य नाथ तिवारी ने कहा कि पुस्तक संस्कृति नयी पीढ़ी को सकारात्मक बनाती है। संचालन करते हुए संस्कृतिकर्मी राजीव रंजन ने कहा कि इस तरह के मेले का कभी समापन नहीं होता है बल्कि यह बारंबार चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र की अध्यक्षता डीसीएसके पीजी कालेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि पुस्तक मेले से डीसीएस के पुस्तकालय के लिए 50हजार रूपयें की पुस्तके खरीदी गई है। स्वागत सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मंजू राय ने किया। पुस्तक मेले को जीवंत बनाने में सीआरओ केहरी सिंह, सांख्यकी अधिकारी रजनीश, पीआरओ. मनीष, डीसीएसके प्राचार्य डॉ. शर्वेश, पांडेय, जियाउल्ला, अध्यापिका वीना गुप्ता, ऋचा त्रिपाठी के साथ स्कूल के शिक्षक/विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में अंत में शुरूआत समिति की सचिव रीता रंजन ने सभी का धन्यवाद माना। साथ ही कहा कि सोनीधापा के परिसर में बालिकाओं के बीच पुस्तक मेला करने का उद्देश्य तभी सफल होगा जब मऊ की बेटियां खूब पढे़गी खूब बढ़ेगी।

नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों को बताया
मऊ। नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के परिसर में चल रहे पुस्तक मेला के समापन समारोह में छात्राओं ने नाटक का मंचन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों का परिणाम क्या होता है, इसके बारे में भी छात्राओं ने लोगों को जानकारी दी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के नतीजों को भी नाटक के जरिए छात्राओं ने जीवंत किया। छात्राओं ने लोगों को हेलमेट पहन बाइक चलाने, बाइक पर तीन सवारी नहीं चलने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने, नशे मे वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित अपने घर पहुंचने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed