{"_id":"68e15e599c27152e410464dd","slug":"bookings-closed-for-most-trains-coming-to-mau-from-other-states-on-diwali-mau-news-c-295-1-mau1002-134516-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिवाली पर दूसरे राज्यों से मऊ आने वाली अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिवाली पर दूसरे राज्यों से मऊ आने वाली अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग बंद
विज्ञापन
मऊ। दिवाली पर महानगरों और दूसरे राज्यों से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग बंद हो चुकी है। रेलवे की ओर से चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग 150 से अधिक है। यही स्थिति त्योहार बाद लौटने वाली ट्रेनों में है। कंफर्म सीट की उम्मीद नहीं के बराबर है।
त्योहार से एक महीने पहले ही वेटिंग 100 से अधिक थी। अब तो तत्काल टिकट पर भी कंफर्म सीट मुश्किल है। सामान्य कोच में बैठना तो दूर, पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है। रिजर्वेशन न मिल पाने पर लोग स्लीपर और एसी कोच में भी अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे हैं, इससे एक महीन से पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। आश्चर्य करने वाली बात ये है कि आरक्षण खिड़की और रेलवे की साइटों पर बुकिंग बंद दिखा रहा है। लेकिन सफर के दौरान टीटीई ट्रेन में ही बिना टिकट यात्रियों का टिकट बना दे रहे हैं। इसके चलते कोच में भीड़ अधिक हो रही है। दिवाली से दो दिन पहले 18 अक्तूबर को मुंबई से मऊ आने वाली आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) के सेकेंड एसी में बुकिंग बंद हो चुकी है, जबकि अन्य कोच में 330 वेटिंग है। काशी एक्सप्रेस (15017) के थर्ड एसी कोच में 220 वेटिंग, जबकि अन्य कोच में बुकिंग बंद हो चुकी है।
छपरा एक्सप्रेस में 179 वेटिंग
छपरा एक्सप्रेस (11059) के स्लीपर कोच में 179 वेटिंग है जबकि अन्य कोच में बुकिंग बंद हो गई है। गोरखपुर स्पेशल (01027) थर्ड एसी में रिग्रेट और अन्य कोच में वेटिंग 191 पहुंच गई है। दिल्ली से मऊ आने वाली मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22540) के स्लीपर कोच में 105 वेटिंग और अन्य कोच में बुकिंग बंद हो गई है। लिच्छवी एक्सप्रेस (14006), अहमदाबाद से आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) और साबरमती एक्सप्रेस (19165) में बुकिंग बंद हो गई है। सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) में 202 वेटिंग और स्लीपर कोच में बुकिंग बंद है। जोधपुर से आने वाली मऊ फेस्टिवल स्पेशल (04823) में 179, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) में 334 वेटिंग है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग बंद
पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049) के स्लीपर कोच में बुकिंग बंद हो गई है, जबकि अन्य कोच में 111 वेटिंग है। इसके अलावा उत्सर्ग एक्सप्रेस (15084) के स्लीपर कोच में बुकिंग बंद है, जबकि वेटिंग 132 पहुंच गई है।