फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Book shop caught fire due to short circuit, loss worth Rs 4 lakh

Mau News: शॉर्ट सर्किट से किताब की दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Book shop caught fire due to short circuit, loss worth Rs 4 lakh
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मोहल्ला सैदपुर में अचानक तेज हवा और बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट से कापी किताब के दुकान में आग लग गई। लगभग चार लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैदपुर निवासी लोटन राम मनोज कुमार प्रजापति कॉपी किताब के थोक विक्रेता हैं। रोज की भांति शुक्रवार को मोहल्ले में ही अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे कि अचानक तेज हवा से दुकान के बाहर लगे तार में शॉर्ट सर्किट के चलते धुआं उठने लगा और कुछ ही देर बाद कॉपी किताब की दुकान में आग लग गई। आग देखकर मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम के प्रभारी बजरंग बहादुर सिंह, आशीष मौर्य, हरे राम यादव आदि ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाना चाहा लेकिन तेज हवा के चलते दुकान में रखे कॉपी किताब स्टेशनरी और शादी विवाह के समान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। कई घंटे के बाद मुहल्ले वासियों की मदद से जले मलबा को दुकान से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed