फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bonfire burning at 11 out of 35 places in the city

शहर में 35 में से 11 स्थानों पर जल रहा अलाव

Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bonfire burning at 11 out of 35 places in the city
मऊ। सर्दी बढ़ने के बाद भी शहर में नगर पालिका पर्याप्त अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। शहर में अलाव जलवाने के लिए कुल 35 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। फिलहाल 11 स्थानों पर ही अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त अलाव की व्यवस्था न होने से समय से पहले ही आग बुझ जा रही है। जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका की माने तो नगर के गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन, आजमगढ़ मोड़, रेलवे स्टेशन, भीटी, मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, पुरानी तहसील, फातिमा चौराहा तथा पुलिस चौकी सारहू के पास अलाव जलाया जा रहा है। सोमवार की रात नौ बजे चार प्रमुख चौराहों की पड़ताल में दो स्थानों पर ही अलाव जलता दिखाई दिया। सिर्फ आजमगढ़ मोड़ तथा बाल निकेतन मोड़ पर ही लोग अलाव तापते रहे। वहीं भीटी तथा गाजीपुर तिराहे पर अलाव नहीं जल रहा था। नगर पालिका के अनुसार शहर में कुल 35 स्थान अलाव जलवाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। फिलहाल 11 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। शेष स्थानों पर भी अलाव जलवाने की व्यस्था की जा रही है। ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में चिन्हित स्थानों पर शाम सात बजे ही अलाव जलवाया जा रहा है। नगर पालिका की तरफ से तीन स्थानों पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा के बाहर भी अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed