फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bomb rumor

बम फटने की अफवाह

Sat, 21 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 21 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bomb rumor
कचहरी परिसर में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब एक तेज आवाज के फायर को लोगों ने बम समझ लिया और भगदड़ मच गई। बाद में पता चला कि यह आवाज मोटरसाइकल के साइलेंसर से निकली थी। पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय और सुरक्षा दस्तों ने कचहरी परिसर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



न्यायालय में शनिवार को ठेकेदार हत्याकांड में सदर विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी थी। इसके चलते कचहरी परिसर में कई थानों की फोर्स तैनात थी। सुबह 11 बजे के करीब न्यायालय भवन के बाहर एडीजे कोर्ट नंबर एक के सामने तेज आवाज के साथ धुंआ फैल गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



 लोगों को लगा कि किसी ने बम अथवा बड़ा पटाखा फोड़ा है। आवाज सुनकर वहां अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ लग गई। विस्फोट की अफवाह से पुलिस और एलआईयू के लोग भी सतर्क हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने मातहतों को सभी बिंदुओ पर जांच करने के साथ ही कचहरी परिसर की तलाशी लेने का निर्देश दिया। इसके बाद घटना स्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। इस बीच एक आदमी ने आसपास के लोगों को कई बार बताया कि मोटर साइकिल स्टार्ट करने के दौरान उसके साइलेंसर से तेज आवाज के साथ धुआं निकला था।



लेकिन लोगों ने उसकी बात पर कोई तवज्जो नहीं दी। तलाशी में सीओ सिटी, कई थानों के थानाध्यक्ष, शहर कोतवाल सहित एलआईयू के लोगों के साथ ही काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान शामिल थे।


 अफवाह के चलते कचहरी परिसर में दिनभर लोग जहां दहशत में रहे। वही कचहरी आए वादकारियों के परिजन भी उनका हाल जानने के लिए संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed