फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bolero kills moped, three injured

बोलेरो ने मोपेड को मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 25 Nov 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bolero kills moped, three injured
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुहीं स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर छोटी नहर के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड सवार तीन व्यक्तियों को जोरदार अक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे जिन्हें गंभीर चोटे आई। घायलों को जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ निवासी हरिंद्र (40) अपने दो साथियों मूसा ( 38) निवासी सरहरा, गांव निवासी कांता (50) के साथ बुधवार घोसी से मझवारा की तरफ जा रहा था। मोपेड सवार अभी घोसी मझवारा मार्ग पर लुदुहीं में स्थित छोटी नहर के करीब पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोपेड सवार तीनों उछलकर दूर जा गिरे। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एंबुलेस व पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उक्त तीनों घायलों को घोसी सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed