मातम में बदली शादी की खुशियां : बड़े भाई के बारात वाले दिन मिली युवक की लाश, कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई की आज यानी शुक्रवार को बारात निकलने वाली थी। इस घटना से घर में मातम छा गया।
विस्तार
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आरिपुर गांव में बीती रात एक युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य मृतक के बड़े भाई जिसकी बारात शुक्रवार को निकलनी थी, उसकी तैयारी में जुटे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आरिपुर गांव निवासी विशाल चौहान (20) पुत्र मोतीचंद बीती रात गांव से कुछ दूरी पर एक पोखरे के पास पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया। सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पोखर के तरफ गई तो पेड़ से लटकता हुआ विशाल का शव देख चिल्लाने लगीं।
महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि शुक्रवार को विशाल के बड़े भाई की बारात आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में जाने वाली थी छोटे भाई की मौत से शादी का माहौल गमगीन हो गया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया है परिजनों का कहना है कि मृतक लगभग दो सालों से बीमार चल रहा था शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पांच दिन पहले भाई की शादी में शामिल होने आया था विशाल
विशाल हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। अपने बड़े भाई शिवनरायण शादी में शामिल होने के लिए वह पांच दिन पहले ही आया हुआ था। शादी को लेकर विशाल काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी मौत के बाद शुक्रवार को जिस घर में शहनाई बजना था, उस घर में मातम पसरा गया। वहीं घटना की सूचना पर वधु पक्ष के लोगों ने शादी स्थगित कर दी।