फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of youth missing for six days found in Ballia; murder alleged.

Mau News: छह दिन पहले लापता युवक का बलिया में मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for six days found in Ballia; murder alleged.
मृतक रंजीत। फाइल फोटो
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत लिलहवा निवासी रंजीत (40) कुमार का शव बृहस्पतिवार को बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के इंदौली के पास नहर से मिली। रंजीत 18 सितंबर की शाम से गायब था, इस संबंध में उसके भाई ने 21 सितंबर को मधुबन थाना में तहरीर दी थी। रंजीत के भाई विजय ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन दोस्तों पर शक जाहिर करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विजय कुमार ने बताया कि उसका भाई रंजीत 18 सितंबर की शाम सुग्गी चौरी स्थित एक अंडे की दुकान पर कुछ दोस्तों के साथ था। वहां उन्होंने अंडा खाने के दौरान शराब भी पी थी। इसके बाद रंजीत को दोस्तों के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया था। बताया कि उसका नवासा टमठा में भी हैं, अक्सर वह कभी गांव न आकर वहां रुक जाता था। ऐसे में उस रात परिजनों ने उसके टमठा में होने की बात सोची। लेकिन जब वह अगली रात भी नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बताया कि सूचना मिलने पर वह दिल्ली से लौटा तो 21 सितंबर को अपने भाई के गायब होने की तहरीर मधुबन थाने में दी। विजय का कहना है कि रंजीत को उसके दोस्तों ने बताया था कि उसकी बाइक बेल्थरा रोड पुलिस के कब्जे में है। उसे छुड़ाने के लिए उसका वहां मौजूद होना जरूरी था। इसके बाद रंजीत वहां पहुंचा था, जहां उसके साथ गए दोस्तों ने बताया कि इंदौली के पास नहर के समीप रंजीत अचानक नहर में कूद गया था।
विज्ञापन

रंजीत कुछ लोगों के साथ बेल्थरा रोड गया था। बेल्थरारोड में उसने अपनी बाइक मरम्मत के लिए एक मैकेनिक को दी थी, जिस पर बड़ी राशि खर्च होने की बात सामने आई है। रंजीत वास्तव में नहर में कूदा था या उनके साथ कोई अनहोनी हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी मॉडल की गाड़ी पर क्यों खर्च की बड़ी धनराशि
दुबारी। रंजीत के भाई सुजीत ने बताया कि उसका भाई ई-रिक्शा चलाता था। जिस बाइक की मरम्मत की चर्चा हो रही है, वह 2013 मॉडल हीरोहोंडा है। उसकी बाइक की मरम्मत पर करीब 22 हजार रुपये खर्च आया था। उसे इसी नाम पर धोखे से बेल्थरारोड ले जाया गया। आरोप लगाया कि रंजीत की तीनों लोग ने मिलकर हत्या की है।
पत्नी रो-रोकर हुई बेहाल
दुबारी। रंजीत कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके लापता होने के बाद से परिजनों में गहरी चिंता का माहौल था। सातवें दिन उसका शव मिलने पर उसकी पत्नी रिंकी, दो बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।

तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ
चौकियामोड़ (बलिया)। पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर इंदौली नहर में तलाश शुरू कराई गई। मधुबन और उभांव पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद रणजीत का शव मिला। तलाशी के लिए दो घंटे तक अभियान चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में मधुबन थाने में प्राथमिकी दर्ज है। शव को मधुबन पुलिस ले गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed