फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of a CBSE Board 10th student found hanging from a noose

Mau News: सीबीएसई बोर्ड दसवीं के छात्र का फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Body of a CBSE Board 10th student found hanging from a noose
मधुबन। थाना क्षेत्र के पातीं निवासी 16 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतक सीबीएसई हाईस्कूल का छात्र था। इससे पहले बीते 16 फरवरी को चिरैयाकोट में यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के छात्र ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के पातीं निवासी रवि मल्ल (16) पुत्र रणजीत मल्ल के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से गाड़ी चलाकर बृहस्पतिवार की सुबह घर लौटे तो देखा कि बेटे के कमरे का दरवाजा खुला था। जिस पर उसने सोचा कि बेटा पेपर होने के चलते अभी तक जगा है। वह उसके ही कमरे में उसे सुलाने के साथ खुद वहा सोने के लिए गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचा तो बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। कयास लगाया जा रहा है कि किशोर परीक्षा के दबाव के चलते यह कदम उठाया होगा। मामले में प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया पेपर प्रेशर के चलते यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां- बहनें बदहवास, हंसते हुए चेहरे के पीछे नहीं पहचान सकीं दबाव : इस घटना को लेकर मृतक की मां किरण और दोनों बहनें इकलौते भाई की मौत से सकते में हैं। उन्होंने बताया कि शाम को तीनों ने एक साथ भोजन किया, एक बार भी अपने चेहरे पर दुख को आने नहीं दिया, जिससे उसकी भनक तक नहीं लग सकी। गाड़ी चला का परिवार का भरन पोषण करने वाले रणजीत अपने बेटे की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाया था। वर्तमान में वह दसवीं का छात्र था और पेपर दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed