फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boatman said to the Lord, my boat is small, your magical feet scare me Ram

Mau News: प्रभु से बोला केवट- मोरी छोटी सी नाव, तेरा जादूगर पांव, मोहे डर लागे राम

Thu, 25 Sep 2025 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:04 AM IST
विज्ञापन
Boatman said to the Lord, my boat is small, your magical feet scare me Ram
घोसी में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में राम-केवट संवाद का मंचन करते कला
घोसी। आदर्श नगरपंचायत घोसी की पारंपरिक रामलीला के दूसरे दिन राम वन गमन, केवट राम संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन बाबा राघव दास की कुटी के समीप पुल के पास नहर में हुआ। राम केवट संवाद देख दर्शक भावविह्वल हो गए।
विज्ञापन

केवट राम संवाद में श्रीराम केवट को आवाज देकर बुलाते हैं, भाई केवट नाव लाना जिसे सुन केवट प्रभु राम का परिचय जाना और अपनी नाव पर बैठाने से मना कर दिया तो श्री राम ने केवट से कारण पूछा तो केवट ने शंका बताई और कहा कि हे प्रभु मोरी छोटी सी नाव, तेरा जादूगर पांव मोहें डर लागे राम, कैसे बिठाऊं तोहे नाव में। केवट के भोलेपन से किए अनुरोध को श्रीराम ने अपने पग पखारने की सहमति दे दी और नाव में बैठ कर नदी पार की।
विज्ञापन

श्रीराम, मां जानकी और भइया लक्ष्मण को नदी पार करने के बाद केवट को मजदूरी देनी चाही तो केवट ने मना कर दिया। केवट राम संवाद राम लीला का यहीं पर विराम हुआ, इस मनोरम दृश्य को देखकर लोग भावविभोर हो उठे। जयश्री राम का जयकारा लगाने लगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामविलास सोनकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed