{"_id":"5f7371f38ebc3e9be55bacb8","slug":"board-of-no-admission-imposed-on-primary-school-due-to-increasing-number-of-students-mau-news-vns5500983161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की बढ़ती संख्या के चलते प्राथमिक विद्यालय पर लगाया नो एडमिशन का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की बढ़ती संख्या के चलते प्राथमिक विद्यालय पर लगाया नो एडमिशन का बोर्ड
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। जब हर तरफ निजी विद्यालयों का बोलबाला है, हर कोई अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निजी विद्यालयों में पढ़ाने की होड़ में जुटा है। वहीं फतेहपुर मंडाव का प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर कांवेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। इसका अंदाजा बीते पांच वर्षों में यहां दो गुने से ज्यादा बढ़ी छात्र संख्या से लगाया जा सकता है। छात्रों की बढ़ती संख्या और शिक्षकों की संख्या कम होने पर प्रधानाध्यापक ने विद्यालय पर नो एडमिशन का बोर्ड लगा दिया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि अन्य सुविधाएं कम हो तो काम चलेगा, लेकिन छात्र संख्या बढ़ने के बाद यदि शिक्षक नहीं होंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होने लगेगी। इसके चलते नो एडमिशन का बोर्ड लगाना पड़ा।
फतेपुर मंडाव ब्लाक के मधुबन बाजार से लगे यह प्राथमिक विद्यालय मौजूद है। मधुबन बाजार में प्राइवेट कांवेंट स्कूलों की कमी नहीं है। इसके बाद भी संपन्न वर्ग वाले अभिभावक भी अपने बच्चों का नामांकन इस स्कूल में करा रहे हैं। इसका परिणाम है कि आज स्कूल में बच्चों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक हो चुकी है। शिक्षकों की कमी और संसाधन के अभाव में विद्यालय प्रशासन की तरफ से एडमिशन क्लोज का बोर्ड लगा दिया गया है।
बताते चले फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 141 प्राथमिक तथा और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को पसीना बहाना पड़ रहा। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान से लेकर अन्य तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लेकिन यहां उल्टी व्यवस्था है, शिक्षक की व्यवस्था से छात्रों की संख्या बढ़ रही है तो अधिकारी सपोर्ट नहीं कर रहें।
विज्ञापन
किस वर्ष में इस स्कूल में क्या थी छात्र संख्या
शिक्षण सत्र छात्र संख्या
2016-17 195
2017-18 166
2018-19 272
2019-20 400
2020-21 454
बेहतर शिक्षा देने पर सम्मानित हो चुकें है प्रधानाध्यापक
मऊ। बेहतर शिक्षण व्यवस्था और छात्र संख्या होने पर बीते वर्ष विभाग ने प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन डिमांड करने के बाद भी विद्यालय पर शिक्षक की कमी को पूरा नहीं किया गया। वर्तमान में विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापक के साथ तीन स्थायी शिक्षक और एक एक शिक्षा मित्र की तैनाती है।
जन सहयोग से स्कूल पर लगाया छात्र सुविधा का सामान
मऊ। प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने छात्रों की सुविधा और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को जनसहयोग से पूूरा किया है। इस दौरान विद्यालय के तीन कक्षा में एक-एक स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, साउंड सिस्टम, ऑटो मेटिक बेल सिस्टम, समर सेबल वाटर सप्लाई लगाई गई है। प्रधानाध्यापक अशोक सिंह का कहना है कि यदि विभाग की तरफ से शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए तो वो स्कूल में और भी छात्रों की संख्या बढ़ा सकते हैं।
इंग्लिश मीडियम मानक में एक प्रधानाध्यापक और चार शिक्षकों की तैनाती की व्यवस्था है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय गांगेवीर में शिक्षकों की तैनाती की गई है। इंग्लिश मीडियम स्कूल में तैनाती के लिए यदि आगे पुन: परीक्षा हुई तो और शिक्षक मिलने पर शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। - पंकज कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर मंडाव