{"_id":"696d419ab6e5804afd0ed5c1","slug":"board-exams-details-of-teachers-assigned-to-duty-will-be-uploaded-on-the-portal-mau-news-c-295-1-svns1028-139504-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : पोर्टल पर अपलोड होगा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : पोर्टल पर अपलोड होगा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा
विज्ञापन
35 से 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकाें की जाएगी तैनाती
127 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 76408 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू होने में 30 दिन शेष है, परीक्षा को नकलविहीन कराने की कवायद तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने कक्ष निरीक्षकों के लिए शिक्षकों के डेटा का शुद्धिकरण करना शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से लगभग 4346 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष मेें 35 से 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकाें की तैनाती की जाएगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां कार्यरत शिक्षकों का विवरण विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। कई सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर और नौकरी छोड़ने का डेटा अपडेट नहीं हो सका है। समस्या से निजात के लिए विशेष रूप से डेटा शुद्धिकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने शिक्षकों की वर्तमान तैनाती, स्थानांतरण की स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। इसी आधार पर परीक्षा ड्यूटी का निर्धारण किया जाएगा। पोर्टल पर गलत या अधूरी जानकारी अपलोड होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कोट
शिक्षकों की वर्तमान तैनाती, स्थानांतरण की स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गौतम प्रसाद,जिला विद्यालय निरीक्षक