फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Board Exam: Objection to creation of 12 new examination centers

बोर्ड परीक्षा : 12 नए परीक्षा केंद्र बनाने पर आपत्ति

Sat, 09 Dec 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Objection to creation of 12 new examination centers
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारियों, गोवंश संरक्षण अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, विकसित भारत संकल्प यात्रा आदि को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कुल 109 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें छह राजकीय एवं 59 अनुदानित कॉलेज हैं। शेष वित्तविहीन कॉलेज हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 43066 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 41268 छात्र भाग लेंगे। इस प्रकार कुल 84284 बच्चे बोर्ड परीक्षा 2024 में सम्मिलित होंगे, जो गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा के सापेक्ष 5392 छात्र कम है। चयनित परीक्षा केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष चयनित परीक्षा केंद्रों के मुकाबले कम परीक्षा केंद्र होने के बावजूद भी 12 नए परीक्षा केंद्रों को सम्मिलित करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पिछले वर्ष चयनित परीक्षा केंद्रों में से ही इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चयनित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय एवं अनुदानित कॉलेजों को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा केंद्रों के रूप में चयनित करने का फरमान जारी किया।साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का भौतिक परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने क्षमता के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों की संख्या निर्धारित करने का निर्देश दिया।अनावश्यक रूप से परीक्षा केंद्रों की संख्या ना बढ़े, इस बात को भी सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान समस्त विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म 8 की शून्य संख्या वाले बूथों की अधिकता के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश समस्त उप जिला अधिकारियों को दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed