फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bloody conflict over burning firecrackers Two sides attacked each other with sticks one dead and 10 injured

पटाखा जलाने को लेकर खूनी संघर्ष: चाकू घोंपकर युवक की हत्या, 10 घायल; दो पक्षों में चले थे लाठी-डंडे व फावड़े

Tue, 21 Oct 2025 09:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

UP Crime News: यूपी के मऊ जिले में त्योहार के दिन एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं, 10 लोग घायल भी हुए हैं। पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Bloody conflict over burning firecrackers Two sides attacked each other with sticks one dead and 10 injured
मामले के बाद माैके पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mau News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटीहारी गांव मे दीपावली की रात मातम में बदल गया। लक्ष्मी पूजा पंडाल के समीप पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष के दस से अधिक की संख्या में पहुचे महिला और पुरुष हमलावरों ने लाठी-डंडे, फावड़े व चाकू से हमला बोल दिया। जिससे एक पक्ष के दो सगे भाई सहित सात लोग घायल हो गए, इसमें एक युवक की मौत कुछ देर बाद अस्पताल ले जाते समय हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार कटिहारी गांव के पश्चिमी तरफ लक्ष्मी पूजा पाण्डाल स्थापित है। जहां दीपावली की रात लगभग 9.30 बजे जुटे दो पक्षो में पटाखा फोड़ने का विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान देखते ही देखते लगभग 20 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे व फावड़े चले।

इस दौरान अजय चौहान (20 ) पुत्र अरविंद चौहान को सर में गम्भीर चोटे आई। जिसे इलाज के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर एएसपी अनूप कुमार सीओ घोसी जितेंद्र सिंह पहुंचे। घटना की विभिन्न पहलुओं पर पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी ली। 

कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह मय फोर्स हमलावरों की तलाश व घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व फावड़े की तलाश करते रहे। एहतियात के तौर पर दोहरीघाट और कोपागंज थाने की फोर्स घटना स्थल पर जमी रही। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजनों के अनुसार शिवलाल, प्रेम, राधेश्याम, नंदलाल, अजय, विजय, श्यामलाल और अंशिका, रागिनी भी इस हमले में चोटे आई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। हालांकि, घटना के बाद से हमलावर फरार है। घटना के बाद गांव मे सियापा छाया हुआ है। कोतवाल का कहना है तहरीर अभी नहीं मिली है, पुलिस ने दो टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed