फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blood pressure fluctuations, anxiety, and dizziness on the rise during the summer heat.

Mau News: गर्मी में घट-बढ़ रहा बीपी, घबराहट और चक्कर आने की शिकायतें बढ़ीं

Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blood pressure fluctuations, anxiety, and dizziness on the rise during the summer heat.
जिला अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप, उमस और शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण लोगों में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्याएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह के 40 से 50 मरीज आ रहे हैं और इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर से जरूरी लवण पसीने के रूप में बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसका असर रक्तचाप पर पड़ता है। कई लोगों का ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाता है, जबकि पहले से उच्च रक्तचाप के मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों ओपीडी में हर दिन 40 से 50 मरीज आ रहे हैं, जिनमें चक्कर, कमजोरी, बेचैनी, ज्यादा पसीना आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत रहती है।
उन्होंने बताया कि गर्मी में यदि पर्याप्त पानी नहीं पिया जाए तो डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है, जिससे रक्तचाप प्रभावित होता है। व्यक्ति को चक्कर आने, आंखों के सामने अंधेरा छाने या बेहोशी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप के मरीज और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed