फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blood Holi played with loved ones for a small piece of land

जमीन के छोटे से टुकड़े के लिये अपनों संग खेली खून की होली

Sun, 22 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Blood Holi played with loved ones for a small piece of land
मऊ। गांव के देवकी चौहान पुत्र जमुना और टुनटुन पुत्र रामअवध दोनों एक ही खानदान के हैं। इन दोनों का घर अगल-बगल है। दोनों के घरों के सामने ग्राम पंचायत की पोखरी पर टुनटुन के घर वालों सहित गांव के अन्य लोगों ने पोखरी को पाट कर अतिक्रमण कर लिया है। इन दोनों घरों के बीच से पहले एक गली थी जिससे पीछे रहने वाले लोगों का आना-जाना होता था। उसी गली के मुहाने पर अपने घर के बगल में शिवचन्द ने एक दीवार खड़ी कर टीनशेड डालकर अस्थाई घर बना लिया है। बताते हैं कि इससे टुनटुन काफी नाराज रहता था। उसने दीवार हटाने के लिये शिवचन्द पर काफी दबाव बनाया। ग्रामीणों के अनुसार टुनटुन नहीं चाहता था कि अपने सहन को बढ़ाकर शिवचंद भी उसके घर के सामने पोखरी पाटकर उस पर कब्जा करे। टुनटुन अकेले ही पोखरी पर कब्जा करना चाहता था। इधर देवकी ने आबादी की जमीन को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी कर रखा था। जमीन के इसी छोटे से टुकड़े के लिये टुनटुन ने अपने ही खानदान के लोगों को समाप्त करने का मंसूबा बांध लिया और अपने ही चचेरे भाई और भाभी की हत्या करने के बाद खुद भी मारा गया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ध्यान दिया होता तो न होती घटना
मऊ। पोखरी के लगभग एक तिहाई हिस्से को लोगों ने बांटकर कब्जा कर लिया है। उस पर टीन शेड और जानवरों को बांधा जाता है। इस मामले में लेखपाल से लेकर कानूनगो और तहसीलदार तक ने अपना दायित्व नहीं निभाया। न ही ग्रामप्रधान ने पोखरी पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत सक्षम अधिकारी से की। ऐसे में नौबत ट्रिपल मर्डर तक जा पहुंची। ग्रामीणों में चर्चा रही कि समय से ग्राम प्रधान, लेखपाल तथा राजस्व कर्मचारी अधिकारी गंभीर रहते तो इतनी बड़ी घटना न होती। एसडीएम मुहम्मदाबाद विजय मिश्रा ने पोखरी पर अतिक्रमण किये जाने संबंधी किसी शिकायत के प्रति अनभिज्ञता भी जताई।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने 108 वालों को दौड़ाया
मऊ। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस भी एंबुलेंस के पीछे-पीछे थी। एंबुलेंस पहुंची थी कि ग्रामीणो ने लाठी डंडे लेकर एंबुलेंस वालों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों के तेवर देख एंबुलेंस चालक साथियों सहित वाहन वापस मोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed