फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Block chiefs gave assurance of development

ब्लॉक प्रमुखों ने दिया विकास का भरोसा

Tue, 20 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Block chiefs gave assurance of development
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह को शपथ दिलाते एसडीएम व प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशुतो - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के सभी नौ ब्लाक प्रमुुखों और 822 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के नामित अधिकारियोें ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद ब्लाक प्रमुखों ने अपना कार्यभार संभाल लिया। वहीं, बीडीसी को ब्लाक प्रमुखों ने शपथ दिलाई। जिसके बाद ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। अमिला: बड़रांव ब्लाक के सभागार में नव निर्वाचित प्रमुख पूजा मिश्रा को तहसीलदार घोसी प्रेमचंद श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। जबकि प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रमुख ने ब्लाक क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करते रहने का संकल्प लिया और कहा कि विकास के प्रति वह पूरी तरह समर्पित रहेंगी। इस दौरान बीडीओ सुवेदिता सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल, सोनू राय, पप्पू निषाद, यशवंत राव, श्रीकृष्ण, आद्या शंकर मिश्रा, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, सर्वेश यादव, सूर्यभान यादव, अवधेश यादव उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद गोहना: नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानू सिंह को प्रमुख पद की शपथ एसडीएम आशुतोष राय ने दिलाई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर रहे। बाद में रानू सिंह ने बीडीसी को शपथ दिलाई। इस दौरान राकेश राय, आनंद सिंह, संगीता द्विवेदी, संजय तिवारी, पप्पू सिंह, पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे। कोपागंज: ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डा. जय प्रकाश निषाद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकारी योजनाओं को हर गांव में पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल, अखिलेश राजभर, योगेन्द्र चौहान, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे। घोसी: ब्लॉक प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह और निवर्तमान प्रमुख सुजीत सिंह आदि की उपस्थिति में एसडीएम डा. सीएल सोनकर ने शपथ दिलाई। जबकि प्रमुख ने पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, खुर्शीद खान, पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव उपस्थित रहे। फतेहपुर मण्डाव: ब्लाक सभागार में एसडीएम लालबाबु दुबे ने प्रमुख मीनू सिंह को शपथ दिलाई। जबकि मीनू सिंह ने 84 बीडीसी को शपथ दिलाई। बढुआ गोदाम: परदहां ब्लाक सभागार में प्रमुख राजेश कुमार को पीसीएस शिप्रा पाल ने शपथ दिलाई। प्रमुख राजेश कुमार ने 77 बीडीसी को शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, देवनाथ यादव, पूर्व प्रमुख मीना सिंह, रमाकांत यादव उपस्थित रहे। दोहरीघाट: ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप राय को जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने शपथ दिलाई। राजू राय ने सभी बीडीसी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रानीपुर: ब्लाक सभागार में प्रमुख सोनी राज को सहायक आयुक्त एव सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल ने शपथ दिलाई। इस दौरान दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख नीति सिंह, बीडीओ जयेश कुमार सिह आदि मौजूद रहे। रतनपुरा: ब्लॉक प्रमुख सरिता राजभर को एसडीएम सदर जयप्रकाश यादव ने शपथ दिलाई। प्रमुख ने भी सभी 93 बीडीसी को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि रतनपुरा विकास खंड जनपद का एक आदर्श विकासखंड बनेगा। समारोह में रामाश्रय मौर्य, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, शकुंतला चौहान, बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed