फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's interference in democratic institutions a threat to democracy: SP MLA

लोकतांत्रिक संस्थाओं में भाजपा का हस्तक्षेप, लोकतंत्र के लिए खतरा : सपा विधायक

Sun, 28 Sep 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's interference in democratic institutions a threat to democracy: SP MLA
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय विधानसभा के सुरहुरपुर गांव की चौहान बस्ती में रविवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए चर्चा की बैठक विस अध्यक्ष आमान अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सपा विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में भाजपा का हस्तक्षेप है। लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष राजबीर चौहान और जीता चौहान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा विधायक राजेंद्र कुमार ने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार लोकतंत्र व्यवस्था स्थापित करने में पूरी तरह असफल है। देश में अराजकता का माहौल है। चुनाव आयोग से लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सत्ता पक्ष का बड़ा हस्तक्षेप है। उन्होंने कहा कि अगर देश में खुशहाली का माहौल कायम करना है तो सरकार को बदलना जरूरी है। विस के पार्टी के अध्यक्ष आमान अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। बोला कि प्रदेश में छात्र बिना स्कूल गए पास हो रहे हैं, जिससे छात्र का शैक्षिक जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में मदरसों और प्राथमिक विद्यालय को बंद करके छात्रों के जीवन को बर्बाद किया जा रहा है। सभी विभागों में रिक्त स्थान की संख्या हजारों में है, जिसे सरकार भरने में नाकाम है। विधायक ने बोला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। बैठक में अशोक गौतम, सदानंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामू प्रसाद यादव, अवधेश यादव, रामशब्द यादव, महेंद्र पासवान, सुरेंद्र यादव, दुर्वासा यादव, कमर अहमद, राजकुमार पासवान, अनिल चौधरी, बेचन चौहान, अलगू चौहान, शंभू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed