फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's district executive committee attempts to appease the general category, with a Muslim member also given responsibility.

Mau News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सामान्य वर्ग को साधने की कोशिश, एक मुस्लिम सदस्य को भी जिम्मेदारी

Fri, 03 Apr 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP's district executive committee attempts to appease the general category, with a Muslim member also given responsibility.
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय एवं परमहंस राजभर का स्वागत करते क
जनपद में भाजपा के दो अध्यक्षों के कार्यकाल तक भाजपा की जिला कार्यकारिणी का नया गठन नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार की देर शाम लखनऊ से जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

भाजपा की जिला कार्यकारिणी में 15 सामान्य वर्ग, छह पिछड़ा वर्ग और तीन लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग से शामिल किया गया है। सदस्यों में भी सामान्य वर्ग से ही अधिक को शामिल किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग से 14, पिछड़ा वर्ग से 7, अनुसूचित जाति वर्ग से 7 और मुस्लिम समुदाय से मात्र एक नाम शामिल है।
विज्ञापन



नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
भाजपा की नई कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 मंत्री सहित कई अन्य को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें संगीता द्विवेदी, कृष्णकांत राय, संजय पांडेय, प्रतीक जायसवाल, पूजा राय, हिमांशु राय, रामशरण चौहान, रामनुज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।सचिंद्र सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, इंद्रदेव भारती को जिला महामंत्री, जबकि सुनील यादव, आकाश मल्ल, सुधीर सोनकर, संजय मौर्य, रवींद्र उपाध्याय, नीलम सर्राफ, परमहंस राजभर, राकेश तिवारी को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है। जिला कोषाध्यक्ष सत्य मित्र सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुनील दूबे, जिला सह कार्यालय मंत्री अवधेश सोनकर को बनाया गया है। प्रितुलता पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी और आलोक विश्वकर्मा को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। सीता राय, हरेंद्र प्रजापति, मुन्ना गुप्ता, संजीव जायसवाल, अजय कुमार, रामप्रवेश राजभर, पवन कुमार परिवर्तन, शंकर मद्धेशिया, राष्ट्र कुंवर सिंह, रमेश यादव, अखिलेश राजभर, छोटू प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, पुनीत यादव, शशिचंद्र विश्वकर्मा, देवेश राय, अंजनी सिंह, बिंदू सिंह, सुग्गन राजभर, मीना अग्रवाल, कवल गिरी, सन्नो गुप्ता, रेखा राजभर, प्रियंका पांडेय, सरिता राजभर, फिरोज तलवार, संजय खरवार, प्रेम कुमार गोंड, गनेश सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा जिला की नई कार्यकारिणी शीर्ष नेतृत्व के अमर सूत्र वाक्य ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को एकसूत्र में पिरोकर काम करेगी। पार्टी की रीति और नीति में अडिग विश्वास जताते हुए जनहित में काम किया जाएगा। नई कार्यकारिणी को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की नाराजगी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

-रामाश्रय मौय, जिलाध्यक्ष भाजपा


भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठन से उठने लगी नाराजगी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष का इस्तीफा
नई सूची जारी होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल नजर आया। जिनको नई जिम्मेदारी दी गई है, वे सोशल मीडिया पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जिनको नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है, वे नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर जलज सिंह ने लिखा कि सेवा में माननीय जिलाध्यक्ष जी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला है कि आपके द्वारा मुझे जिला कार्य समिति सदस्य के भारी-भरकम पद से नवाजा गया है। आदरणीय अध्यक्ष जी, इस भारी-भरकम पद को धारण करने की योग्यता मुझमें नहीं है। मैं तत्काल प्रभाव से इस पद से त्यागपत्र देता हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता से भी त्यागपत्र देता हूं। अफसोस रहेगा कि 22 साल मैंने भारतीय जनता पार्टी को क्यों दिए?

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय एवं परमहंस राजभर का स्वागत करते क

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय एवं परमहंस राजभर का स्वागत करते क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed