फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP Yuva Morcha raised slogans and burnt effigy of Rahul Gandhi in Mau

Mau News: भाजयुमो ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, फूंका पुतला; पुलिस से हुई झड़प

Fri, 18 Apr 2025 06:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Apr 2025 06:42 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha raised slogans and burnt effigy of Rahul Gandhi in Mau
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शुक्रवार की शाम को कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही गाजीपुर तिराहा पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से पुतला दहन को लेकर कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। 

विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहे पर शाम चार बजे जमा हुए, जहां राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी करने के साथ राहुल गांधी का प्रतीकात्मका पुतला बना कर दहन किया। प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम आने से कांग्रेसी बौखला गए हैं। 
विज्ञापन


कहा कि डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर यह मामला शुरू हुआ था। कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया था। यंग इंडिया लिमिटेड ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया। आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की चार्जशीट में राहुल-सोनिया के अलावा सैम पित्रोदा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। बोले कि 15 नेशनल हेराल्ड घोटाला केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। जिस राहुल गांधी को खुद को युवाओं की आवाज़ बताने का शौक है, वो आज मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में घिरे है।


कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि क्या भारत की संपत्तियां आपकी पारिवारिक जागीर हैं? क्या कानून आपके परिवार के लिए नहीं बना? राहुल गांधी और उनका परिवार वर्षों से इस देश को अपने निजी स्वार्थों की प्रयोगशाला समझते आए हैं। अब वक्त आ गया है कि जनता उन्हें आइना दिखाए। आज का पुतला दहन भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल है। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय राजभर, राघवेंद्र प्रताप, विजय कुमार, मुलायम, सुधांशु सिंह, सोनू सिंह, आकाश गुप्ता आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed