फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP workers took out a march in support of Nari Shakti Vandan Act

Mau News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पदयात्रा

Fri, 17 Apr 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a march in support of Nari Shakti Vandan Act
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बृहस्पतिवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा रोडवेज बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा तक निकाली गई।
विज्ञापन

पदयात्रा में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देगा। यह नया भारत महिलाओं के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का प्रतीक है। भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृ शक्ति को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं की भागीदारी से ही राष्ट्र मजबूत और समृद्ध बन सकता है। महिलाओं का सम्मान ही समाज की असली पहचान है।

नारी शक्ति के जागरण से ही देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। पदयात्रा में संगीता द्विवेदी, मीना अग्रवाल, कृष्णा खंडेलवाल, नीलम सर्राफ, पूजा राय, राधा जायसवाल, नेहा कपूर, सन्नो गुप्ता, किरण राजभर, आरती गुप्ता, मंजू देवी, लक्ष्मीणा ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रतीक जायसवाल, अशोक सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, सचिंद्र सिंह, रविन्द्र उपाध्याय, सत्यमित्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed