फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bjp workers performance to the demands

भाजपाजनों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bjp workers performance to the demands
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कस्बा में प्रदर्शन किया। मौके पर आए उपजिलाधिकारी घोसी को जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन  सौपा।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा गया है कि कोरौली माइनर से कुरंगा तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर मरम्मत कार्य अधर में लटकने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



 दोहरीघाट नगर चौक  को जाम से बचाने के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण कराया गया था लेकिन सड़क मेें घटिया सामग्री प्रयोग होने के चलते यह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सड़क मरम्मत में बरती गई अनियमितता की जांच कराने के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया बावजूद मामले को लटका दिया गया है।


गोठा बाजार में एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद के भवन निर्माण कार्य अरसे से अधर में लटका पड़ा है।  मामले का निस्तारण अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।



इस अवसर पर जनार्दन मिश्र,  रविंद्र वर्मा, संतोष राय, केशभान राय, सुरेश उपाध्याय, प्रह्लाद भारती, सत्येंद्र राय, रामचरन सिंह, कन्हैया राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed