फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP workers launched cleanliness campaign in temples

Mau News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP workers launched cleanliness campaign in temples
मऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न मंदिरों में अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने नगर स्थित शीतला माता मंदिर में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए झाड़ू लगाया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर को स्वच्छ करने में योगदान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान 22 जनवरी तक पूरे ताकत से चलाया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। 22 जनवरी देशवासियों के लिए सौभाग्य का दिन है। इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद में दीपोत्सव समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर घर, हर मंदिर, हर प्रतिष्ठान में दीपक जलाने के साथ ही प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। भजन-कीर्तन समेत संपूर्ण जनपद में विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। जिला राममय और भक्तिमय होगा। मौके पर मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय, राहुल उपाध्याय, राजन सिंह, आकाश मल्ल, अवधेश सोनकर, नेहा कपूर, संदीप पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के हरिपारा, बल्लू का पुरा, गौरीडीह, बेलौली में प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के भास्कर निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अमीचंद पटेल, राजेंद्र सिंह, हरिसेवक सिंह, पिंटू कन्नौजिया, सुदामा प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed