फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP workers celebrated service week with enthusiasm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया सेवा सप्ताह

Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated service week with enthusiasm
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह पूरे उत्साह से मनाया। प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा के सहयोग से पूरे जनपद के सभी सेक्टरों में कोरोना किट उपलब्ध करवाई गई। जिसको प्रत्येक सेक्टर में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया तथा जरूरी सावधानी अपनाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने सेवा कार्य के अंतर्गत हलधरपुर मंडल में ग्राम चकरा की दलित बस्ती में संत रविदास मंदिर में झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही में सैनिटाइजेशन करते हुए मास्क का भी वितरण किया। पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया की केंद्र सरकार के सफलता पूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर सेवा कार्य किया, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, पिछड़ा एवं किसान मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed