फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP State Vice President Ramesh Singh welcomed; tribute paid to martyrs.

Mau News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का स्वागत, शहीदों को किया नमन

Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP State Vice President Ramesh Singh welcomed; tribute paid to martyrs.
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में स्वागत समारोह को संबो​धित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह
मुहम्मदाबाद गोहना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का मऊ जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहा पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। रोडवेज चौराहा पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जुटे भाजपाइयों ने पार्टी और प्रदेश नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब कल्याण, किसान सम्मान और राष्ट्र प्रथम के संकल्प पर आधारित हैं।
डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के पक्ष में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, डॉ. उमेश सरोज, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, रितिक सिंह, ओंकार सिंह मुन्ना, आशीष चौधरी, चंद्रकांत तिवारी, राहुल सिंह,अंकित सरोज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed