फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP protests over Ram Mandir donation row; effigies of MPs Pappu Yadav and Awadhesh Prasad burned.

Mau News: राम मंदिर चंदा विवाद पर भाजपा ने किया प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के फूंके पुतले

Sun, 02 Aug 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP protests over Ram Mandir donation row; effigies of MPs Pappu Yadav and Awadhesh Prasad burned.
करहां में पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।संवाद
करहां। संसद परिसर में राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित प्रदर्शन के विरोध में रविवार को करहां बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित प्रदर्शन के दौरान धार्मिक प्रतीकों और संतों की वेशभूषा का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया, जिससे सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए संबंधित नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोध के लिए धार्मिक भावनाओं और संत समाज का सहारा लेना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने सार्वजनिक आचरण में संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, रितिक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, बालगोविंद यादव, सौरभ तिवारी, अशोक सिंह, वीरेंद्र राजभर, सरोज पांडेय, इंद्रपाल राम, छेदी राजभर, प्रकाश सरोज, सुरेशचंद्र वर्मा, चंद्रभान सिंह, अविनाश कुमार नायडू, धनंजय सिंह, अजय आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed