फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP protest

भाजपा प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 08 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP protest
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर गड़बड़ी की आशंका पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकास भवन में धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विकास भवन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। आरक्षण चक्र को गलत प्रकार से आरक्षित किया गया है।

 आरक्षण सूची में कई वार्ड लगातार एक ही वर्ग के लिए आरक्षित है। कई वार्डों को जानबूझ कर साजिश के तहत आरक्षित किया गया है। मतदाता सूची को नियमानुसार न बनाकर उसमें भी खेल किया गया है।

लाख प्रयास के बाद भी मतदाता सूची की गड़बड़ी ठीक नहीं की गई है। सरकार ने अपने अनुकूल आरक्षण और मतदाता सूची बनाई है।


 मांग किया कि आरक्षण सूची पर पुन: विचार कर उसे ठीक कराने के साथ ही मतदाता सूची को संशोधित कर उसे दुरुस्त कराई जाए।


 पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कब्जा करना चाहती है जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।


 कहा कि यही कारण है कि आरक्षण से लेकर मतदाता सूची पर तरह-तरह के सवाल खड़ा हो रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मुख्य विकास अधिकारी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आनंद प्रताप सिंह, संतोष राय, रवींद्र वर्मा, आनंद चौधरी, अभिषेक सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed