फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP picket

भाजपाजनों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार

Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP picket
तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्य मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार एसबी पाठक को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री फागू चौहान ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चा पर नाकाम साबित हो रही है। बिजली पानी को लेकर किसान बुनकर व्यापारी सभी परेशान है।
विज्ञापन



प्रदेश में भूमाफिया और गुंडों का बोलबाला हो गया है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। लोहिया को आदर्श  मानने वाले उनके सिद्धांतों को रौंद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 भाजपा नेता योगेंद्र राय ने कहा कि किसानों की हिमायती सपा सरकार ने न ही लोगों को पानी दिया न ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। नगर पंचायत में गलियों की इंटरलाकिंग में व्यापक धांधली की गई।


विकास के नाम पर मात्र खानापूर्ति  हो रही है। किसानों को आपदा राहत के नाम पर ठगा गया है। जिलाध्यक्ष विजयनारायन शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन सपा के इशारे  पर चल रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाल है।



 भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने कहा कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनेगी। धरने की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रहलाद चौहान ने की, संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed