कोपागंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जनों ने सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में ग्रामसभा लाड़नपुर स्थित अमृत सरोवर की साफ सफाई गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने समर्थकों के साथ किया। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें ने केवल वादे किए। जबकि भाजपा सरकारें धरातल पर कार्य करती हैं। भाजपा नेताओं ने सफाई उपरांत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा के लालचन्द चौहान, प्रवीण यादव, प्रीतम चौहान, अतुल त्रिपाठी, प्रधान सूर्यभान चौहान, मनोज सोनकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।