फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP MLA inspected railway underbridge site

भाजपा विधायक ने रेलवे के अंडरब्रिज स्थल का किया निरीक्षण

Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA inspected railway underbridge site
रतनपुरा (मऊ)। भाजपा विधायक विजय राजभर ने रविवार को रतनपुुरा ब्लाक क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे के अंडर ब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्य की प्रगति ली। रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे के आधुनिकीकरण के चलते पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के गेट को रेलवे प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लगभग तीन दर्जन ग्राम पंचायत के लोगों का आवागमन पूर्णतया बाधित हो गया है। संबंधित ग्राम पंचायत के लोगों को लगभग तीन किलोमीटर घूम कर आवागमन करना पड़ रहा है। रेलवे संघर्ष समिति ने कई बार धरना और प्रदर्शन किया था। रेलवे प्रशासन के इस रवैया से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने घोसी विधानसभा के भाजपा विधायक विजय राजभर से संपर्क कर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। रविवार को विधायक विजय राजभर ने रतनपुरा पहुंच कर रेलवे के अधिकारियों से दूरभाष पर समस्या के समाधान कराने को लेकर वार्ता किया। संबंधित अधिकारियों से मिलकर जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed