फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bjp meeting

पूरी ताकत से चुनाव लड़ें बूथ कार्यकर्ता, जीत पक्की: सुनील बंसल

Wed, 16 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting
पूरी ताकत से चुनाव लड़ें बूथ कार्यकर्ता, जीत पक्की: सुनील बंसल
विज्ञापन

भाजपा घोसी विधानसभा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
घोसी। भारतीय जनता पार्टी घोसी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को नगर के एक प्लाजा में हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख महासचिव सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं का जीत का मंत्र दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि यह चुनाव पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कौतूहल का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहां पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सब को पूरी ताकत तथा तन्मयता से यह चुनाव लडना और जीतना है। मंडल सेक्टर तथा बूथ के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ें। हमारी जीत सिनिश्चित है। हमारा पूरा प्रयास होना चाहिए कि हम सब घोसी विधान सभा का अधिक से अधिक बूथों पर सक्रिय होकर मतदाताओं को बूथ तक ले जाएं ,जिससे हमारी जीत सुनिश्चित हो सके। बूथों पर लगे वरिष्ठ कार्यकर्ता की योग्यता बूथो पर विजय मत मिलना होगा। चुनाव को भाग्य की जगह परिश्रम, चुनाव प्रबंधन से जीतें। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक श्रीराम सोनकर, विधायक सलेमपुर कालीप्रसाद,यशवंत सिंह, बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक संजय यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल, सकलदीप राजभर, कामेश्वरसिंह, दुर्गविजय राय, सुनीलगुप्ता, गिरीश नारायन राय, मुन्नादुबे, आनंद चौधरी, अरविंद सिंह, संजय तिवारी, दीनबंधु राय,बबिता श्रीवास्तव, अनिल यादव, मुन्नाराजभर, जर्राफ अली, प्रशांतगुप्ता, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed