फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP leaders demonstrated at Congress office

मऊः कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा नेत्रियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders demonstrated at Congress office
नगर के बुनकर कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं भाजपा की महिला नेता और कार्य? - फोटो : MAU
मऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाए थे। इसका विरोध करते हुए भाजपा महिला नेत्रियों ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. अलका राय के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं का कहना था कि महिला विधायक से ट्रैक्टर खिंचवाए जाने की जितनी निंदा की जाए कम ही है। भाजपा महिला मोर्चा सहित महिला आयोग एवं अन्य गैर राजनीतिक संगठन इसे लेकर नियमित धरना प्रदर्शन कर रही है। इस अवसर पर महामंत्री नूपुर अग्रवाल, जिलामंत्री नीलम सर्राफ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना खरवार, हसीना खातून, शकुंतला, संगीता, वंदना, राधिका, सीता, सावित्री, उर्मिला, प्रियंका, सुशीला, नसीमा बानो, साजिदा बेगम, उर्मिला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed