फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP leader sitting on a dharna in Kotwali demanding the removal of the city Kotwal

शहर कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठा भाजपा नेता

Mon, 24 May 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leader sitting on a dharna in Kotwali demanding the removal of the city Kotwal
शहर कोतवाली के एसओ डीके श्रीवास्तव को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा नेता कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठ गया। भाजपा नेता के प्रदर्शन पर बैठने की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने पहुंचकर मामले की जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

धरना पर बैठे भाजपा के मंडल प्रभारी मऊ तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि उनका बेटा जो अधिवक्ता की पढ़ाई पूरी कर चुका है। वह सोमवार की दोपहर में सहातदपुरा स्थित अली बिल्डिंग के तीसरे तल पर बने गोदाम की सफाई कर रहा था। इसबीच एसओ डीके श्रीवास्तव वहां पहुंचे और उससे दुकान खोले जाने को लेकर अभद्रता करने लगे। उनके पुत्र ने केवल साफ सफाई खोले जाने के लिए गोदाम खोले जाने की बात कही गई। आरोप लगाया कि एसओ द्वारा जुर्माना करने के बजाए उनके पुत्र से पांच हजार रुपये का रिश्वत की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ अभ्रदता की गई। इसकी जानकारी जब उन्हें पता चला तो वह मधुबन एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सूचना मिलने पर वह इस संबंध में एसओ से जानकारी ली गई तो एसओ द्वारा उनसे भी अभद्रता की गई।जिसके बाद वह दोपहर 2 बजे के कोतवाली में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। उधर कोतवाली परिसर में भाजपा नेता के धरना पर बैठे होने की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान पहुंचे और भाजपा नेता को पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया। इस बाबत शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि लाकडाउन में दुकानें खुलने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अली बिल्डिंग में चेकिंग की गई। इस दौरान खुली होने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।किसी से कोई अभद्रता नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed