फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP Leader ashok singh said mukhtar ansari now is acting

मुख्तार की बीमारी पर BJP नेता का तंज: पंजाब जेल से आना था तो व्हील चेयर पर बैठे, अब बीमारी की एक्टिंग कर रहे

Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी बीमार हों, लेकिन यह भी एक एक्टिंग हो सकता है। इससे पहले भी वे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्तार शुद्ध अपराधी के अलावा हैं क्या? योगी सरकार आने के बाद से इनके अपराधों का हिसाब लिया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP Leader ashok singh said mukhtar ansari now is acting
मुख्तार अंसारी और भाजपा नेता अशोक सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के साथ पूरे देश में मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मुख्तार का इलाज है। इसी बीच, इस मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सदर विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने एक बयान जारी करते हुए मुख्तार के स्वास्थ्य को लेकर एक्टिंग करार दिया। अशोक सिंह ने एक चैनल से बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मुख्तार अंसारी के बीमार होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


विज्ञापन


अशोक ने कहा कि बीमार तो कोई भी हो सकता है, रही बात तो यह लोग एक्टिंग करने में काफी मशहूर है। अभी आपने देखा होगा कि जब पंजाब जेल से आना था तो व्हील चेयर पर बैठ गए, लेकिन बांदा जेल पहुंचते ही व्हील चेयर को पैर से मारते हुए पैदल अंदर चले गए। आगे कहा कि हो सकता है मुख्तार बीमार हों, लेकिन यह भी एक एक्टिंग हो सकता है। इससे पहले भी वे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्तार शुद्ध अपराधी के अलावा हैं क्या? योगी सरकार आने के बाद से इनके अपराधों का हिसाब लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडा टैक्स न देने पर मुख्तार ने भाई की कराई थी हत्या
अशोक सिंह ने कहा कि दो घटना मुख्तार अंसारी द्वारा कराया गया था। 29 अगस्त, 2009 को मेरे भाई की हत्या हुई थी। उनके साथ मौजूद ड्राइवर और दो लोगों को गोली लगी थी। मेरे भाई मन्ना सिंह की मुख्तार अंसारी से कोई अदावत नहीं थी। मुख्तार अंसारी को गुंडा टैक्स चाहिए था। मेरे भाई ने मना कर दिया जिस पर उनकी हत्या करा दी गई। वहीं, 19 मार्च, 2010 को इस घटना के मुख्य गवाह रामसिंह मौर्या को पुराने आरटीओ दफ्तर पर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सिपाही सतीश कुमार की हत्या हुई थी। 

2022 में मुख्तार के बेटे अब्बास के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
अशोक सिंह, मुख्तार अंसारी के घुर विरोधी हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यह वही सीट हैं, जहां 25 साल तक मुख्तार अंसारी चुनाव जीतकर विधायक बनता रहा था। जहां 2022 चुनाव में इस सीट से उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अब्बास अंसारी को 124691 वोट पाकर जीत हासिल की थी, जबकि अशोक सिंह को 86575 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed