फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP is the true well wisher of traders: Nand Gopal Nandi

भाजपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी : नंद गोपाल नंदी

Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP is the true well wisher of traders: Nand Gopal Nandi
घोसी नगर के नरोखर पोखरा के प्रांगण भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन


जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में सुरक्षा, माफियाओं, गुंडागर्दी पर कारर्वाई से सबसे अधिक लाभ व्यापारी वर्ग को हुआ है। पहले सपा की सरकार में व्यापारी गुंडा टैक्स देने से परेशान था। कहा कि प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का चुनाव भाजपा के साथ जनता लड़ रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों के साथ रही है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। समाज सेवी अजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों, छोटे दुकानदारों की सच्ची हितैषी है। भाजपा प्रत्याशी की जीत व्यापारियों की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता नवनीत चौरसिया ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, समाजसेवी व्यापारी अजय जायसवाल, नवनीत चौरसिया, बंटी राय, प्रांशु सिंह,आलोक जायसवाल, गुलाब कुशवाहा, रेवती रमण पाण्डेय, सरोज सिंह, कवल देवी गिरी, गिरिजा पति राय, प्रशांत गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed