फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP is a thought-provoking party- Virendra Singh Mast

भाजपा विचार संपन्न पार्टी है- वीरेंद्र सिंह मस्त

Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP is a thought-provoking party- Virendra Singh Mast
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा के जिला प्रक्षिक्षण वर्ग को संबोधित करते बलिया सांसद वीर? - फोटो : MAU
मऊ। भाजपा की ओर से शुक्रवार को त्रिदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन एसआर प्लाजा भुजौटी में शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा को विचार संपन्न वाली पार्टी बताया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ करते हुए बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा एक विचार सम्पन्न पार्टी है। इसमें जाति और क्षेत्र के लिए कोई स्थान नहीं। कहा कि भाजपा की स्थापना ही भारतीय दर्शन और भारतीय अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए की गई। पार्टी के संस्थापकों ने राजनैतिक तुष्टीकरण से समझौता नहीं करके राष्ट्रवादी विचारों से ओत प्रोत लोगों को इकट्ठा किया। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। इस पार्टी में एक साधारण सा कार्यकर्ता आगे चलकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन जाता है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता डा. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का संगठन जनकल्याण और राष्ट्रवादी विचारधारा से पूर्ण होकर कार्य करता हैं। तीसरे सत्र को 2014 के बाद आये युगांतकारी परिवर्तन के विषय को बजरंगी सिंह बज्जू ने संबोधित किया जबकि चौथे सत्र का संबोधन देवेंद्र यादव ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा के दायित्व पर तथा पांचवें चरण का उद्बोधन सांसद जगदंबिका पाल ने आज के भारत की चारित्रिक मुख्य धारा पर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, विधायक रामविलास चौहान, अरविंद सिंह, विजय राजभर, हरिनारायण राजभर, अरिजित सिंह, मनोज राय, डा. एचएन सिंह, भरत लाल राही, संतोष सिंह, गनेश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, दुर्गविजय राय, संगीता द्विवेदी, रामाश्रय मौर्य, राकेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, मुन्ना राजभर, नूपुर अग्रवाल, पूनम सरोज, राकेश तिवारी, सुनील यादव, पुनीत यादव, रामप्रवेश राजभर,कृ ष्ण कांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा के जिला प्रक्षिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता।संवाद

नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा के जिला प्रक्षिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed