फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP is a party that empowers women: AK Sharma

महिलाओं को सशक्त बनाने वाली पार्टी है भाजपा : एके शर्मा

Thu, 19 Oct 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP is a party that empowers women: AK Sharma
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को पुरानी तहसील स्थित एक निजी पैलेस में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिस समय मां दुर्गा के नौ रूपों की हम पूजा कर रहे हैं, उसी समय हम ऐसा उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जब प्रधानमंत्री ने देश की नई संसद में सबसे पहला बिल महिला आरक्षण को पास कराकर किया। मोदी-योगी की सरकार में महिलाएं बेधड़क होकर घर से लेकर ऑफिस तक संभाल रही हैं। यह तभी संभव हो पाया है, जब कानून व्यवस्था को चुस्त कर देश और प्रदेश को माफिया मुक्त बनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने महिलाओं को सबसे अधिक नेतृत्व दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अथक प्रयास से महिला आरक्षण बिल पास किया गया। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारी केंद्र तथा प्रदेश की सरकार नारी शक्ति को पूरा सम्मान देने का कार्य कर रही है। देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा। इस मौके पर विधायक रामविलास चौहान,जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, गीता शाक्य, योगेंद्र राय, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह, आकाश मल्ल, ज्योती सिंह, अनिता गुप्ता, कृष्णा खंडेलवाल, कंचनलता पांडेय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed