फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP government failed on all issues: Dharam Prakash

भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर असफल ः धर्म प्रकाश

Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP government failed on all issues: Dharam Prakash
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को सभी क्षेत्रों में असफल बताते हुए 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा को सत्ता में लाने जा संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनना तय है। कहा कि भाजपा सरकार व योगी के मुख्य मंत्री होते हुए उत्तर प्रदेश तबाह व बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम से साबित हो चुका है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी मापदंडों को पूरा करते हुए समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाए। विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद ने कहां की आज पूरा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से कराह रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में अल्पसंख्यक अनुसूचित, पिछड़ा, व्यापारी, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर आदि सभी वर्ग अब जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसी सरकार को प्रदेश की खुशहाली के लिए उखाड़ देना अब प्रदेश की मजबूरी बन चुकी है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद जिला उपाध्यक्ष गंगा चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, हरेंद्र सरोज, जिला पंचायत सदस्य राम दरस यादव, राजकुमार पासवान, जफर जमीन, हबीबुर्रहमान, धीरेंद्र यादव विमलेश यादव इरशाद अहमद, रविंद्र खरवार सुभाष यादव, राम विजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed