फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP does politics for the upliftment of the nation: Bhavani

राष्ट्र के उत्थान के लिए राजनीति करती है भाजपा : भवानी

Wed, 10 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP does politics for the upliftment of the nation: Bhavani
नगर के भुजौटी में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर ? - फोटो : MAU
मऊ। भाजपा की बैठक बुधवार को भुजौटी स्थित एक प्लाजा में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने जिला पदाधिकारी, नगर पश्चिम मंडल के सेक्टर संयोजक, प्रभारी व बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि हम राज करने के लिए राजनीति नहीं करते हैं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए राजनीति करते हैं।
विज्ञापन

भवानी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है, हमारा बूथ जितना अधिक मजबूत होगा हमारे दल की ताकत उतनी ही अधिक बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर हमें हर वर्ग, हर परिवार तक भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। कहा कि आज मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा संयुक्त राष्ट्र संघ में हो रही है,दुनिया के देशों के हर मंच पर भारत अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। कहा कि कोरोना महामारी में भी जिस तरह से भारत ने दुनिया के सामने मानवता का उदाहरण पेश किया है उसकी जितनी प्रसंशा की जाय वह कम है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, विनोद राय, अरविंद जायसवाल, विजय नारायण शर्मा, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed