फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP division president attacked in land dispute

जमीनी विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष से दो महिलाओं सहित नौ लोगों ने की मारपीट

Sun, 14 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP division president attacked in land dispute
आपसी झगड़े में पिटाई के बाद कोपागंज थाने पहुँचा नगर पंचायत सदस्य और भाजपा का मंडलध्यक्ष मनोज सोन? - फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ले में रविवार को घर के लान में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत सदस्य मनोज सोनकर पर दो महिलाओं समेत नौ लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के दादा की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैै।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में दोस्तपुरा निवासी दीपचंद्र सोनकर ने कहा है कि उसका नाती मनोज सोनकर भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत सदस्य है। रविवार की सुबह लान में उसके साथ बात कर रहा था कि दोस्तपुरा निवासी सोमभर सोनकर, बिरजू सोनकर, मुुंशी, चौथी, सुनील, दरोगा, अर्जुन, मुंशी, अर्जुन की पत्नी वहां आए और उसके परिसर की चारदीवारी गिराने लगे। जब मनोज ने विरोध किया तो सभी ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर मनोज को घायल कर दिया। आसपास के लोग जब मदद को दौड़े लेकिन तबतक हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पर एसओ अजय कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने दीपचंद्र की तहरीर पर दो महिलाओं सहित सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में मनोनीत नगर पंचायत सदस्य से नौ लोगों ने मारपीट की। घायल के दादा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed