{"_id":"64e8f4e25f95c6f00d0d0104","slug":"bjp-candidate-ahead-in-election-expenses-mau-news-c-20-vns1017-338968-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी आगे
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में किए गए खर्च का शुक्रवार को मिलान किया गया। अब तक भाजपा प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा खर्च किया है। इसके बाद सपा प्रत्याशी सुधार सिंह हैं।
जिला पंचायत के सभागार में व्यय प्रेक्षक राम विश्नोई ने प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार में किए गए खर्च का मिलान किया। यह काम प्रत्याशियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कुल 10 प्रत्याशियों में से 8 प्रत्याशी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसमें मुन्नीलाल चौहान जनता क्रांति पार्टी एवं विनय कुमार निर्दलीय अनुपस्थित रहे।
भाजपा से दारा सिंह चौहान ने अब तक सर्वाधिक 07 लाख 04 हजार 514 रुपये और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने पांच लाख 67 हजार 194 रुपये खर्च किए हैं। प्रेक्षक ने प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करें। यदि इसकी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार काम करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, सहायक व्यय प्रेक्षक लाखन सिंह, लेखा टीम के प्रभारी नीरज कुमार द्विवेदी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक राधा मोहन यादव, लेखाकार उल्लास सिंह, विजय नारायण राय, जयंत सिंह आदि रहे।