फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Birthday party set out to go home on March 12

बर्थडे पार्टी में जाने के लिए 12 मार्च को निकली थी घर से

Sat, 14 Mar 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 14 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Birthday party set out to go home on March 12
 कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी पुल के समीप जिस युवती के शरीर के टुकड़े मिले वह 12 मार्च को अपने घर से निकली थी। सरायलखंसी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शिनाख्त में एक शापिंग मार्ट की पर्ची अहम कड़ी साबित हुई, जो उसके लाश के टुकड़ों के पास से ही एक झोले में मिली। पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़कर एक दिन में ही बड़ी कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाया। छानबीन में सामने आया कि युवती को शहर में ही एक कमरे में काटकर उसके अंगों को थैले में भरकर आरोपियों ने ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि डाड़ी पुल के समीप शुक्रवार को एक युवती के शरीर के अंग बेरहमी से काटकर फेंके मिले, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना स्थल पर मिली एक शापिंग माल की पर्ची के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो 25 फरवरी को युवती ने उक्त पर्ची से एक मग खरीदा था। छह बजकर तीन मिनट पर पर्ची की बिलिंग हुई थी। सीसी फुटेज में युवती मुंह पर डुपट्टा लगाए हुए दिखती है। सूत्रों की माने तो युवती 12 मार्च को घर से बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए कहकर निकली थी। पुलिस सूत्रों की माने तो उसे शहर के ही सहादतपुरा स्थित एक किराए के कमरे में जघन्य तरीके से काटा गया है।
विज्ञापन


 इसके बाद उसके अंगों को शापिंग मार्ट के ही काली प्लास्टिक के थैलों में डालकर कोपागंज के डाड़ी पुल के नीचे फेंका गया। हालांकि पुलिस अब तक पूरी तरह से घटना का खुलासा नहीं कर रही। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे में लगी टीमें अपने-अपने ढंग से कार्य कर रही हैं। शापिंग माल की पर्ची के आधार पर पुलिस घटना के खुलासे तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed