फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Birthday of Lord Shri Ram celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

Wed, 21 Apr 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Birthday of Lord Shri Ram celebrated with great pomp
मऊ। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी की पूजा की पूजा की गई तो वहीं बुधवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना के साथ आरती की गई। दोपहर 12 बजते ही सभी मंदिरों के घंटे घड़ियाल बजने लगे। नगर के शीतला माता मंदिर, पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान राम का जन्म कराया गया।भक्तों के जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। रामनवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुन: स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था।
विज्ञापन

श्रीरामचंद्र जी का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था। इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता मंदिर, पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ढेकुलियाघाट स्थित श्रीराम मंदिर, वनदेवी धाम सहित विभिन्न मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही मंदिरों के घंट घड़ियाल बजने लगे।
विज्ञापन

भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाया। मंदिरों पर आयोजित भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। उधर, मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के करहां स्थित गुरादरी धाम पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज सहित विभिन्न इलाकों से आए भक्तों ने मन्नत मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पवनी, मझवारा, सेमरी जमालपुर, सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में रामनवमी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के खुरहट स्थित सिरियापुर देईया माई के मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इसी क्रम में काझा स्थित रामवन स्थित सुर बाबा की कुटी सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भगवान राम का जन्म कराया गया। भक्तों के जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
रतनपुरा क्षेत्र में रामनवमी का धार्मिक पर्व हर्षोल्लास भक्ति के वातावरण में मनाया गया। पीपरसाथ खिल्ला में जहां नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्वक दिनभर चला। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जय मां दुर्गे का गगनभेदी उद्घोष किया। वही कुंज वन कुटीर बुढ़वा बाबा धाम पर राम नवमी के अवसर पर लोगों ने पवित्र मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।

बुधवार को राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालु जनों ने भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी का सस्वर वाचन कर भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति भाव जागृत किया। वही बाजार के पश्चिमी छोर पर स्थित वैष्णो माता मंदिर में भी राम नवमी का पर्व भक्ति भाव से मनाया गया एवं प्रसाद का वितरण हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वैष्णो माता मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed