फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Biometric attendance of doctors and staff of District Women's Hospital is mandatory

Mau News: जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Fri, 17 Apr 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of doctors and staff of District Women's Hospital is mandatory
जिला महिला अस्पताल का मुख्य भवन।संवाद - फोटो : 1
जिला महिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जा रही है। सभी कर्मचारी अस्पताल आने और जाने के समय बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगर लगाकर हाजिरी दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल से कर्मियों के नदारद रहने और गैरहाजिर रहने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह नई व्यवस्था लागू की है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में 22 चिकित्सक, 8 फार्मासिस्ट, सैनिक कल्याण बोर्ड के 4 कर्मचारी और 42 आउटसोर्स कर्मियों सहित कुल 153 कर्मचारी कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को इनमें से लगभग 116 कर्मियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते दिनों चिकित्सकों और अन्य कर्मियों के देर से आने और समय से पहले चले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पहले रजिस्टर पर हाजिरी लगाई जाती थी, लेकिन अब बायोमेट्रिक प्रणाली लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से उपस्थिति में सुधार हुआ है और निगरानी भी आसान हो गई है। सीएमएस डॉ. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मंजिला जिला महिला अस्पताल में कई विंग संचालित हैं।

सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ के बावजूद चिकित्सकों के देर से आने से परेशानी हो रही थी, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब नियमित निगरानी के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू कर दी गई है और उसी के आधार पर उपस्थिति प्रमाणित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद उपस्थिति में सुधार हुआ है, साथ ही औचक निरीक्षण भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed