{"_id":"649b28f20cfb66a4bc07f376","slug":"bike-riding-miscreants-looted-the-couple-mau-news-c-20-1-270257-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट: रास्ता भूले दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने की हाथापाई, मंगलसूत्र व नकदी छीनकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े लूट: रास्ता भूले दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने की हाथापाई, मंगलसूत्र व नकदी छीनकर फरार
Wed, 28 Jun 2023 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:36 AM IST
सार
पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सरोज विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार ने बताया कि मंगलवार को उसे बलिया जिले के बनकटा में अपने एक रिश्तेदार के यहां जाना था। जिसके लिए वह बाइक से अपनी पत्नी अनिता के साथ जा रहा था। मधुबन पहुंचने के बाद वह रास्ता भटक गये तथा सुनसान दुबारी बंधे पर चले गये।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता घटनास्थल पर पुलिस को जानकारी देती हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी बंधे पर रास्ता भटके एक बाइक सवार दंपती से मंगलवार की दोपहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथापाई की। इसके बाद महिला के गले से मंगलसूत्र तथा सात हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। दोपहर के समय छिनैती की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UPSSSC VDO Exam: वीडीओ परीक्षा में सेंधमारी की साजिश, लेखपाल सहित 13 गिरफ्तार, ये थी प्लानिंग
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी सरोज विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार ने बताया कि मंगलवार को उसे बलिया जिले के बनकटा में अपने एक रिश्तेदार के यहां जाना था। जिसके लिए वह बाइक से अपनी पत्नी अनिता के साथ जा रहा था। मधुबन पहुंचने के बाद वह रास्ता भटक गये तथा सुनसान दुबारी बंधे पर चले गये।
विज्ञापन
बंधे पर किसी से बेल्थरा रोड़ जाने का रास्ता पूछ कर कुछ दूर( मिश्रौली गांव) के समीप पहुंचे थे कि बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए बाइक को रोक दिया। विरोध करने पर हाथापाई करते हुए अनिता के गले से मंगलसूत्र तथा उसके पर्स से सात हजार की नकदी रुपये छीनकर फरार हो गए। इसके बाद दंपती ने आस पास के लोगों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसओ मधुबन अब्दुल वाहिद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।