फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider injured due to car accident

कार के धक्के से बाइक सवार घायल

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured due to car accident
सूरजपुर। रसूलपुर चौकी के ठीक सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे एक कार दोहरीघाट से मधुबन की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। पड़ोस के गांव का निवासी बाइक सवार विशाल पांडेय उर्फ मोनू सूरजपुर से दीपावली के दिन घर सजाने के लिए सामान लेकर आ रहा था कि रसूलपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार से बाइक सवार को टक्कर लग गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को दोहरीघाट सीएचसी पर भेजवाया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने कार को कब्जे में लेकर चौकी भेजवाया। पुलिस के अनुसार कार चालक नशे में था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed