फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider injured after being hit by a dumper

Mau News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल

Sun, 23 Mar 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a dumper
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव स्थित चट्टी पर रविवार की सुबह डंपर ने साइकिल, ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार और ऑटो चालक बाल बाल बच गए। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रहा कि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाया था। उसकी जान बच गई। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर सहित चालक को थाने लेकर गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद वाहिद (22) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव का निवासी है। वाहिद छह भाइयों में पांचवें नंबर पर है। वह ऑटो चलाकर परिवार चलाता है। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह सुबह छह बजे बाइक से गाजीपुर के बहादुरगंज जा रहा था। गांव के पास ही मिट्टी लदे डंपर ने पहले साइकिल सवार और ऑटो में टक्कर मारी। इसके बाइक बाद वाहिद की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक महीने में मिट्टी लदे डंपर से तीन हादसे हुए हैं। स्थानीय लोगों को कहना है क्षेत्र में मिट्टी का खनन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed