{"_id":"679f62eb112663653f02b0af","slug":"bike-lost-control-on-a-breaker-and-fell-into-a-ditch-driver-died-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : ब्रेकर पर बेकाबू हुई बाइक गड्ढे में गिरी, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : ब्रेकर पर बेकाबू हुई बाइक गड्ढे में गिरी, चालक की मौत, दो घायल
Sun, 02 Feb 2025 05:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:50 PM IST
सार
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कुडसर गांव के पास अनियंत्रित बाइक के गड्ढ़े में गिरने से चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कुड़सर गांव के पास रविवार की दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहा युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार दो युवक अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी मोहन राजभर 24 पुत्र मनोज राजभर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर वह अपने साथी सोनू राजभर के साथ एक छोटा बच्चे के साथ बाइक से रतनपुरा आया हुआ था।वापस तीनों जा रहे थे कि अभी वह रतनपुरा-कुड़सर मार्ग के पास पहुंचे थे कि ब्रेकर के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई, जहां वह सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी।
विज्ञापन
हादसे के समय हेलमेट न पहने होने के चलते मोहन राजभर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं सवार सोनू राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। वहीं हादसे में सवार तीसरा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन