फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike enters truck, driver dies

बाइक खड़े ट्रक में घुसी, चालक की मौत

Fri, 20 Nov 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bike enters truck, driver dies
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास शुक्रवार की भोर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बेकाबू बाइक घुस गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा सवार युवक घायल हो गया। मृतक अपने साथी के साथ छठ का त्योहार मनाने के लिए मुंबई से गोपालगंज स्थित गांव जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बिहार के गोपालगंज जिले के भूरी थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव निवासी मुकेश गुप्ता 23 पुत्र सुरेंद्र और उसका साथी मनोज कुुमार 22 पुत्र द्वारिका मुंबई में पेंटर का काम करते हैं। तीन दिन पूर्व त्योहार मनाने के लिए वह दोनों बाइक से गांव के लिए निकल पड़े थे। शुक्रवार की भोर में वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक जा टकराई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक टक्कर के बाद सवार मनोज छिटककर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। वहीं बाइक चला मुकेश बाइक के साथ ट्रक के अंदर जा घुसा। हादसे के समय मुकेेेश ने हेलमेट भी पहन रखा था। लेकिन उसके छाती तथा शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर एसओ सचित्तानंद यादव ने दोनों घायलों को दोहरीघाट सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed